भोजपुरी में भी मैथोलोजिकल फिल्म बनने का सिलसिला शुरू हो गया है। साई बाबा की पूरी जिन्दगी पर आधारित भोजपुरी फिल्म ‘‘साई मोरे बाबा’’ बनकर तैयार है जो शीघ्र ही प्रदर्शित होगी। महेश चन्द्रा फिल्मस् के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्मात्री श्रीमति साधना सिंह है जबकि निर्देशक है साधना सिंह और सतीश हेगड़े। फिल्म में मुख्य भूमिका डा. उमेश सिंह, सत्या, मनीषा रानी, अर्चना सिंह, अनिता सिंह, संजय कुमार, उमेश श्रीवास्तव, बबलू, सुमन सिन्हा, बाल कलाकार रक्षिता सिंह, प्रिंस, असिता, अक्षज, हीना सहनी और विपिन सिंह ने निभाई है। जबकि फिल्म के सह निर्देशक विजयेन्द्र, लेखक रश्मि प्रभा, गीतकार रश्मि प्रभा प्रवीण झा तथा नीलम प्रभा। जबकि संगीतकार अब्बुजर रिजवी, दीपक ठाकुर, छायाकार रंजित, कला निर्देशक आर.के.गोल्डी हैं। मूलतः अप्रवासी भारतीय फिल्म की निर्मात्री साधना सिंह ने बताया कि फिल्म नवम्बर माह के अंतिम सप्ताह में प्रदर्शित होगी। उन्होंने कहा कि हमारे पूरे परिवार को साई बाबा में पूरी आस्था है इसलिए हमने अपनी पहली फिल्म ‘‘साई मोरे बाबा’’ बनाया जो बाबा को समर्पित है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में ज्यादातर बिहारी ही कलाकार है। एक दो को छोड़कर सभी नये कलाकारों को मौका दिया है।
No comments:
Post a Comment