भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेशलाल यादव "निरहुआ" वर्ष 2012 में भोजपुरी
सिनेमा के दर्शकों को एक के बाद एक लीक से हटकर फिल्में देते दिखाई देंगे।
निरहुआ की इस वर्ष पहली प्रदर्शित फिल्म होगी रामाकांत प्रसाद निर्देशित
"खून पसीना"। इस फिल्म में निरहुआ व पवन सिंह की जोड़ी होगी। फिर निरहुआ
भिखारी ठाकुर के नाटक पर बनी ‘‘बिदेसिया’’ ले कर आएंगे। अभय सिन्हा निर्मित
व रंजन सिंह निर्देशित ‘‘बिदेसिया’’ कई फिल्म समारोह में दिखाई जाएंगी। इस
फिल्म को ओवरसीज में भी प्रदर्शित करने की योजना है।
निरहुआ की अगली रिलीज दीपक सावंत की ‘‘गंगादेवी’’ होगी। ‘‘गंगादेवी’’ में भ्रष्ट्राचार के खिलाफ आवाज उठाई गई है। इस फिल्म में निरहुआ कई बड़े हिन्दी सितारों के साथ नजर आयेंगे। निरहुआ की फिल्म जगदीश शर्मा निर्देशित "एक बिहारी सौ पे भारी" आएगी। इस फिल्म में निरहुआ बिहारी युवक की भूमिका में नजर आयेंगे। इस वर्ष निरहुआ की असलम शेख निर्देशित बहुतप्रीक्षित ‘‘रखवाला’’ भी आएगी। इसके अलावा निरहुआ एक बार फिर पवन सिंह के साथ नजर आयेंगे अभय सिन्हा की "एक दूजे के लिए" में। अनिल अमिताभ निर्देशित यह एक लव स्टोरी फिल्म होगी। इसके अलावा निरहुआ की राजेश पप्पू, बिटू सरदार व सेनूर इंटरटेनमेंट की फिल्मे भी प्रदर्शित होंगी। निरहुआ इन सभी फिल्मों के सफलता के प्रति काफी आश्वस्त है और उनका कहना है की यह सभी फिल्में भोजपुरी सिनेमा को एक नया रूप देने का माद्दा रखती हैं।

No comments:
Post a Comment