Showing posts with label S AAINA bollywood. Show all posts
Showing posts with label S AAINA bollywood. Show all posts

Saturday, 23 June 2012

"झलक दिखला जा" से खफा श्रद्धा शर्मा.

डांस शो झलक दिखला जा की लोकप्रियता का ग्राफ भले ही ऊपर उठ रहा हो, लेकिन इस शो से नाराज़ होनेवालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है.. मसलन श्रद्धा इस शो के आयोजकों के मनमाने रवैये से काफी नाराज नज़र आ रही है.. श्रद्धा शर्मा ने प्रतियोगियों के चुनाव में भेदभाव का आरोप लगते हुए इसे लोगों को बेवकूफ बनानेवाला शो बताया है.. बकौल श्रद्धा- शो के शुरू होने के पहले उन्हें प्रतियोगी होने के तौर पर चुना गया था, सारी औपचरिकताएँ  पूरी पूरी करने के बाद अचानक उन्हें मन कर दिया गया.. इसके चंद दिनों बाद श्रद्धा ने बिग मैजिक के लोकप्रिय शो "मेले का बिग स्टार" में बतौर जज एंट्री मारकर "झलक दिखला जा" के आयोजकों को मुंहतोड़ जवाब दे दिया.. बकौल श्रद्धा "झलक दिखला जा" शो में केवल ऐसे ही प्रतियोगियों का चयन किया जाता है, जिन्हें डांस का ए.बी.सी. भी नहीं मालूम... ऐसे नौसिखिये ही आयोजकों की ताल पर मनमाफिक नाच या नचाये जा सकते हैं.. जबकि उनके प्रशंसक उनकी डांसिंग कैपेबिलिटी से बखूबी वाकिफ़ हैं.. 




यानि जिस श्रद्धा शर्मा को सोनी टीवी ने कंटेस्टेंट के योग्य भी नहीं समझा, उसे दुसरे प्रतियोगी चैनल  ने अपने शो का जज बनाकर श्रद्धा के दावे को पुख्ता कर दिया.