Sunday 6 September 2015

सिनेमाकर्मचारियों की १ अक्टूबर से हड़ताल


                        सिनेमाकर्मचारियों की १ अक्टूबर से हड़ताल


 फिल्म कर्मचारियों और तकनीशियनों का दैनिक भत्ता बढ़ाने के लिए निमार्ताओं की मंजूरी का इंतजार कर रहे सिनेमाकर्मचारियों  की यूनियन ने आखिरकार एक बार फिर से १ अक्टूबर से हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।

साऊंड एसोसिएशन  के अध्यक्ष बी.एन तिवारी ने  इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि एक अक्टूबर से  हड़ताल शुरू कर रहे हैं। इसके पहले हमलोग ९ सितंबर को निर्माताओं को नोटिस भेज रहे हैं। इस हड़ताल में सिनेमा और टेलीविजन कार्यक्रम निर्माण से जूड़ी २२ यूनियनों के शामिल होने की श्री तिवारी ने पुष्टी की है।

उन्होंने आगे बताया कि  हम में एकता है और हमने साथ खड़े होकर लड़ने का फैसला किया है।

मामले पर चर्चा के लिए कुछ दिनों पहले  निमार्ताओं  के संगठन ने एक  बैठक की थी, लेकिन उसमें कोई समाधान नहीं निकल पाया था। जिसके बाद  हड़ताल करने का फैसला किया गया है।

श्री तिवारी ने कहा कि सिनेमा निर्माण से जूड़ी 22 एसोसिएशन हैं, जिनमें 2.5 लाख सदस्य और तकनीशियन शामिल हैं। हड़ताल केवल हिंदी फिल्मों और हिंदी टीवी श्रृंखलाओं पर होगी, जिनकी शूटिंग मुंबई, कोंकण और गुजरात में होगी।श्री बी.एन. तिवारी के मुताबिक इसके पहले जब हम लोग हड़ताल पर जाने वाले थे तो फिल्म निर्माताओं ने हमारी मांग मानने का भरोसा दिया था मगर अब वे टालमटोल कर रहे हैं। जिसके बाद हमारे पास हड़ताल के अलावा कोई रास्ता नहीं है।

No comments:

Post a Comment